अमानीगंज अयोध्या - मिल्कीपुर तहसील के अन्तर्गत खण्डासा मार्केट मे मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने का मामला प्रकाश मे आया है कई दिनों से मूल्य से अधिक दर से बिक रही यूरिया की शिकायत मिल रही थी इसी क्रम मे जब खण्डासा मार्केट की हकीकत जानने के लिये औचक निरीक्षण पर निकला तो दुकान पर पहुंचने से पहले खाद लेकर आ रहे बोधी पुरवा निवासी राम जस व दला पुरवा निवासी अलोक प्रताप सिंह ने अपने वीडियो बयान मे बताया कि खाद राजू मिश्रा खण्डासा के यहाँ से 350 रुपया मे ला रहे हैं खाद बिक्री के समय न आधार कार्ड लेते है और न रसीद ही देते हैं 45 किलो वजन की यूरिया की कीमत 350 रुपये लेकर किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है भोला भाला किसान एक तरफ नीलगाय और सांड़ से परेशान है वहीं दूसरी तरफ दूकानदारो के द्वारा किसानो की ठगी की जा रही है जब इस सम्बन्ध मे राम नाथ मिश्रा द्वारा यूरिया के बढ़े रेट पर दुकानदार से चर्चा किया तो बताया कि हमें जिस रेट से मिल रही है हम बेच रहे हैं और ऐसे बिकेगी जब इसके बाबत बात वीडियो भेजकर जिला कृषि अधिकारी श्री बी के सिंह से की गयी और खबर से अवगत कराया गया तो तत्काल संज्ञान लेते हुये कर्यवाही कर तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया और तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
अयोध्या -मूल्य से अधिक रकम लेना दुकानदार को पड़ा भारी लाइसेंस हुआ निलम्बित

