उत्तर प्रदेश -कई अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने का निर्देश

by | Jan 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्व पंत ने गुरुवार को विकास भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे, जिसमें फाइलों की जांच की। जांच प्रकरण को लंबित देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए। वहीं अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।कमिश्नर विजय विश्वास पंत गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय, सामान्य अनुभाग जिला विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।वहीं मंडल आयुक्त द्वारा हरिया में कराए गए जांच समेत अन्य लंबित पड़े जांचों को लेकर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को पेंडिंग जांच कॉलेज तारीफ कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।