रायबरेली -सलोन की सुरक्षित सीट से भाजपा ने अशोक कोरी को दिया टिकट

by | Jan 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सलोन की सुरक्षित सीट से भाजपा ने अशोक कोरी को दिया टिकटटिकट मिलते ही घर पहुंचते ही अशोक कोरी ने सर्वप्रथम अपने पिता स्वर्गीय विधायक दल बहादुर कोरी जी का आशीर्वाद लिया सलोन, रायबरेली ।। 181, सलोन विधानसभा सुरक्षित सीट से ग्राम पदमपुर बिजौली जिला रायबरेली निवासी स्वर्गीय दल बहादुर कोरी तीन बार विधायक रहे और राज्य मंत्री भी बने। किंतु दुर्भाग्य से उनके देहावसान के बाद क्षेत्र के विकास में विराम लग गया। विधानसभा चुनाव 2022 में स्वर्गीय दल बहादुर कोरी के सपुत्र अशोक कुमार कोरी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। अशोक कोरी सरल स्वभाव के धनी, मृदुभाषी, परास्नातक उत्तीर्ण उच्च शिक्षित हैं। अशोक का परिवार पूरा सलोन विधानसभा क्षेत्र है। धर्म वंश जाति से ऊपर उठकर स्व० दल बहादुर जी जनता की हर संभव मदद किया करते थे और कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे। उन्हीं के नक्शेकदम चलकर उनके सुपुत्र अशोक कुमार भी सभी लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं। इसलिए स्वर्गीय दल बहादुर के परिवार को सलोन की जनता स्वयं अपना मुखिया कहती है। अशोक कुमार कोरी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है, तो अशोक ने भी जनता को वचन दिया है कि विधानसभा पहुंचकर क्षेत्र के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराऊँगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार मुख्य मुद्दा है, जिससे क्षेत्र के विकास में उत्तरोत्तर प्रगति होगी। देव तुल्य किसानों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर होंगी। अशोक कुमार कोरी को भाजपा से टिकट मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है, क्योंकि जनता को विश्वास है कि स्वर्गीय दल बहादुर रहे हो या वर्तमान में उनके सुपुत्र अशोक, ये परिवार जनता के नेता पहले हैं। अशोक कुमार सर्व सुलभ हैं। आम और खास कोई भी व्यक्ति कभी भी, कहीं भी मिल सकता है। उनकी समस्या का तुरंत निदान होता है।इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों को जैसे पता चला कि अशोक भईया को पार्टी से टिकट मिल गया है खुशी का इजहार करते हुए लोगों ने खूब बधाइयां दी।