महमूदाबाद। रामपुर कलां पुलिस महिला अपराधों को लेकर संवेदनशील नहीं है। एक नाबालिग को गायब हुए 10 दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन इलाकाई पुलिस घटना में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।ज्ञात हो कि रामपुर कलां थान क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की किशोरी केपिता ने बीते 21 जनवरी को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी को अभिषेक सिंह अपने अन्य लोगों सोनी सिंह, जुगराज सिंह, कमान सिंह के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया किन्तु ढूंढने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। मुकदमा दर्ज हुए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस परिजनों को संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पा रही है। ऐसे में रामपुर कलां पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं आम हो चुकी है। परिजनों ने शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई की मांग एसपी आरपी सिंह से की है।
सीतापुर -किशोरी का 10 दिन बाद नहीं लग सका सुराग

