ओंकार नाथ चौधरीपासी समाज के राजनैतिक पार्टियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए -: सुखराम रावत लखनऊजनपद बलरामपुर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया कार्यक्रम ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में समाज को संगठित करने के लिए विचार विमर्श किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ उन्नाव प्रतापगढ़ सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज, इलाहाबाद, हरदोई, वाराणसी, लखीमपुर आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने विचारों को प्रकट कियाकार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता चौधरी जनपद श्रावस्ती द्वारा किया गया ज्ञान प्रकाश लखनऊ ने कहा कि जनता रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने पर पासी समाज के सभी संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए सर्मथन देने का आवाहन कियासुखराम रावत लखनऊ ने कहा कि हम सभी पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है और सभी पार्टियों को एकजुट होकर चुनाव में एक दूसरे का मदद करना चाहिएहम सबको समाज में एकजुटता लाना चाहिए आपसी भेदभाव को समाप्त कर हमें भाईचारा कायम करना चाहिए कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश लखनऊ , सुखराम रावत लखनऊ , रामकुमार पासी जबलपुर, प्रेमी राहुल हरदोई, नरेश भारतीय इलाहाबाद, डा०राम सुख रावत प्रयागराज, शिवराम रावत उन्नाव, रविन्द्र कुमार कर्नाल हरियाणा, अनिल कुमार, आदि लोगों ने प्रतिभाग कियाकार्यक्रम का समापन सुखराम रावत लखनऊ द्वारा किया गया
उत्तर प्रदेश -सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन

