बिसवां नगर(सीतापुर)। विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए थाना प्रभारी मानपुर के नेतृत्व में पुलिस व सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। रविवार को थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार के नेतृत्व में पुलिस व अर्ध सैनिक बलों ने लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का एहसास कराया। मतदाताओं को बिना किसी दबाव और बिना भय के घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस व सैनिक बलों के जवानों ने मानपुर चौराहा, कटरा, सरैंया शानी, परसेहरा सहित विभिन्न जगहों पर मार्च कर लोगो से मतदान की अपील की। इससे लोगों में सुरक्षा का एहसास हुवा।
सीतापुर – फ्लैग मार्च निकालकर कराया सुरक्षा का एहसास

