वाराणसी -मांगी 10 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

by | Feb 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रथयात्रा निवासी व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी और धमकी देने के मामले में सिगरा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली के पश्चिम मयूर विहार के पटपड़गंज खसरा निवासी विशाल त्यागी और भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के शीशमहल कॉलोनी का जितेंद्र खत्री हैं। विशाल त्यागी का हालिया पता हापुड़ के पिलखुआ के दिनेश नगर का है। पुलिस ने त्यागी को लहरतारा मार्ग से, जबकि जितेंद्र को भारत सेवा आश्रम के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार विशाल त्यागी और जितेंद्र खत्री ने रथयात्रा के गजानन अपार्टमेंट निवासी नामदेव छत्तानी से रंगदारी मांगी थी। दोनों ने 17 जनवरी को व्हाट्सएप काल कर धमकी दी। इसके बाद 19 जनवरी को वीडियो भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डरे-सहमे नामदेव ने 29 जनवरी को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, उप निरीक्षक नीरज कुमार ओझा, बृजेश कुमार मिश्र व अन्य रहे

कम दाम में बेचा दुकान, इसलिए मांगी रंगदारीगिरफ्तार विशाल परिवार समेत वाराणसी में ही रहता था। पीडीआर माल के पास एक कटरे में उसकी रेडीमेड की दुकान थी। विशाल और जितेंद्र अच्छे दोस्त थे। जितेंद्र से विशाल ने एक लाख रुपये कर्ज लिया था। विशाल के पिता बृजेश त्यागी ने रेडीमेड कपड़े की दुकान 15 लाख रुपये में नामदेव को बेच दी थी। यह बात विशाल को खटकती थी। विशाल सोचता था कि दुकान सस्ते में बिक गई। इसके लिए 10 लाख रुपये और मिलने चाहिए थे। 10 लाख रुपये और मिल जाए, इसके लिए उसने रंगदारी मांगने की सोची। इसके लिए जितेंद्र को साथ लिया। कहा कि रुपये मिलने के बाद वह उसके एक लाख रुपये भी लौटा देगा। जितेंद्र लालच में आ गया। उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें प्लास्टिक की बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। उस वीडियो को विशाल ने नामदेव को भेजा और रंगदारी मांगी।