ओंकार नाथ चौधरीपासी समाज एक शूरवीर कौम है-: रोशन लाल पासी हरियाणाजनपद बलरामपुर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया कार्यक्रम ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में समाज को संगठित करने के लिए विचार विमर्श किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ उन्नाव प्रतापगढ़ सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज, इलाहाबाद, हरदोई, वाराणसी, लखीमपुर आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने विचारों को प्रकट कियाकार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता चौधरी जनपद श्रावस्ती द्वारा किया गया रोशन लाल जी करनाल हरियाणा ने कहा कि पासी समाज एक शूरवीर कौम है पासी समाज के महाराजा सुहेलदेव की जीवनी को समाज में बताया जाए कि हम सब महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं हम सबको अपने इतिहास को जानने की जरूरत है तभी हम सब विकास कर सकते हैंज्ञान प्रकाश जी लखनऊ में कहा कि महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिवस को हम सब को मनाना चाहिए हम सभी पासी समाज को एकजुट होने की जरूरत है आज महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिवस पर प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम सब राजा महाराजा की वंशज है हमें अपने को दलित नहीं मानना चाहिए कार्यक्रम में रोशन लाल पासी हरियाणा ,ज्ञान प्रकाश लखनऊ, शिवराम रावत उन्नाव, नरेश भारती प्रयागराज, नवीन भारती बिहार ,राजेश सिंह प्रयागराज, राम कुमार भारती लखनऊ, सुनील चौधरी,जोगराज दिल्ली आदि लोगों ने प्रतिभाग कियाकार्यक्रम का समापन शिवराम रावत उन्नाव द्वारा किया गया
बलरामपुर -सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया ऑनलाइन आयोजन

