लखनऊ -तीन टैक्स इंस्पेक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी

by | Feb 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

टैक्स वसूली में लापरवाही करने वाले तीन कर निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह ने सोमवार की शाम को टैक्स वसूली की समीक्षा की। जिसमें तीन इंस्पेक्टरों की वसूली काफी कम मिली है। जिसके लिए इन सभी को नोटिस जारी कर दी गई है। कुछ अन्य इंस्पेक्टरों को भी चेतावनी दी गई है। एक महिला इंस्पेक्टर की वसूली काफी ज्यादा रही है, उनकी प्रशंसा की गई।अपर नगर पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को समस्त जोनल अधिकारियों, कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ गृहकर वसूली की समीक्षा की। वर्तमान अवधि तक दिये गये लक्ष्य की पूर्ति तथा अन्य निर्देशों के अनुपालन के संबंध में समस्त राजस्व निरीक्षकों की वार्ड वार समीक्षा हुई। वर्तमान में निर्वाचन कार्यो के कारण लक्ष्य की प्राप्ति की गति धीमी है। लेकिन कई राजस्व निरीक्षकों ने मेहनत के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की। अब बड़ी धनराशि की वसूली हेतु राजस्व निरीक्षक की टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना की जाएगीउच्च स्तर के अधिकारी कर अधीक्षक एवं जोनल अधिकारी बड़े बकायेदारों से संपर्क करके अनिवार्य रूप से वसूली सुनिश्चित कराएंगे। अपर नगर आयुक्त ने कर अधीक्षकों द्वारा नियमित रूप से सभी की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि में योजना बनाकर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शत-प्रतिशत प्रयास करने को कहा है। जोन-8 की इब्राहिमपुर वार्ड प्रथम व द्वितीय की कर निरीक्षक शिप्रा सिंह ने लक्ष्य प्राप्त से अधिक वसूली की। इनकी प्रशंसा हुई। जोन-6 की सुश्री अंदलीब जेहरा ने अपने लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत की वसूली की। जोन-7 की कर निरीक्षक सुश्री स्वप्निल सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 23.2 प्रतिशत की वसूली की। जोन-5 के कर निरीक्षक अनूप यादव की वसूली अत्यंत न्यूनतम मिली। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारितसमस्त जोन के वार्ड में सम्बन्धित निरीक्षक को 10 फरवरी तक का प्रतिदिन का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक दशा में धनराशि की वसूली करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह भी मौजूद थे।