अमेठी -फिर हलचल, अमिता को लेकर गरिमा ने संजय सिंह के हलफनामे पर उठाया सवाल

by | Feb 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अमेठी में हलफनामे में दी गई सूचना के मुद्दे पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा उम्मीदवार द्वारा दायर हलफनामे ने घर के विवाद को सतह पर ला दिया है। अबकी बार निवर्तमान विधायक ने मोर्चा खोला है लिहाजा निर्वाचन आयोग भी सतर्क है। हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है लेकिन जनता ऊंट किस करवट बैठ रहा है यह देखने के इंतजार में है।दरअसल अमेठी की निवर्तमान विधायक गरिमा सिंह ने जिले के रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पहुंच कर एक दिन पहले भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के द्वारा दाखिल नामांकन पर आपत्ति दर्ज करा दी । उनका कहना था कि डॉ. संजय सिंह द्वारा जो हलफनामा दिया गया है वह सही नहीं है। वह उनकी पत्नी हैं जबकि उनके द्वारा अमि‍ता मोदी को पत्नी दिखाया गया है।अपनी बहू शांभवी विक्रम सिंह के साथ गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंची गरिमा सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार मौर्य से मिलकर अपनी आपत्ति लिखित रूप से दर्ज कराई। संवाददाताओं से गरिमा सिंह ने कहा कि यह हमारी पारिवारिक समस्या है। मैंने पत्नी होने का स्थान पाने के लिए तथा पत्नी के सम्मान के लिए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि कोई भी निर्णय आयोग के स्तर पर लिया जाएगा।अमि‍ता मोदी को पत्नी का स्थान दिया गया जो मंजूर नहींउन्होंने कहा कि संभवत: अमि‍ता मोदी को पत्नी का स्थान दिया गया है, जो मुझे मंजूर नहीं है। मैं अपना स्थान और अपना गौरव प्राप्त करना चाहती हूं। मैं हूं पत्नी और रहूंगी। डा. संजय सिंह का चुनाव प्रचार करने के बाबत पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया गया है। मैं पार्टी के साथ हूं। जो भी आदेश होगा वह करूंगी।