मिर्जामुराद। स्थानीय बाजार स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार रात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक ने हरे रंग का ब्लेजर, मटमैले रंग का पैंट पहना था। टक्कर किस वाहन से लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, डंगहरिया गांव के पास मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार भदोही के उगापुर निवासी शिवशंकर प्रजापति घायल हो गए। साथ बैठे बिहड़ा गांव निवासी दिनेश प्रजापति बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मालवाहक छोड़कर चालक भाग निकला
वाराणसी -युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

