लखनऊ -हादसे में होमगार्ड जवान की मौत

by | Feb 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। सरोजनीनगर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक उन्नाव के सोहरामऊ दरेहटा निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह (49) सरोजनीनगर स्थित नादरगंज फायर स्टेशन पर तैनात था। गुरुवार तड़के ओम प्रकाश घर से निकलकर बाइक से आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय पर चुनाव ड्यूटी लगवाने जा रहा था। वह सुबह करीब छह बजे दरोगा खेड़ा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहुंची ही था कि तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से ओमप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।