लखनऊ -मर्चेंट नेवी कर्मी गिरफ्तार पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार, युवती का कई महीनों से कर रहा था शोषण

by | Feb 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस ने एक मर्चेंट नेवी कर्मी को रेप के आरोप में बुधवार को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम को उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस लखनऊ पहुंची। यहां उसके पूछताछ की जा रही है। आरोपी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके खिलाफ 10 फरवरी को पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।होटल में नशीला पदार्थ पिला किया रेप, दे रहा था जान से मारने की धमकीविभूतिखंड थाना इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि रेप के आरोपी जौनपुर रूपचंदपुर निवासी गौरव सिंह को पुलिस टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है। गौरव महाराष्ट्र में पुणे के संतनगर लोहेगांव के पंकज असमान बिल्डिंग में रहकर मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दरोगा पवन कुमार सिंह और जसीम अहमद और सिपाही अखिलेश यादव व आशुतोष की टीम दो दिन से पुणे में सर्च अभियान चला रही थी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर दोस्ती की। उसके बाद विभूतिखंड स्थित एक होटल में लेकर जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। विरोध पर बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।पहले से था शादीशुदा, घर वालों से हुई जानकारीपुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव पहले से शादीशुदा था। इसका खुलासा पीड़िता के मुकदमा दर्ज कराने के बाद हुआ। जब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में उसके गृह जनपद पहुंची। जहां जानकारी हुई उसकी पहले से शादी हो चुकी है। वह आजकल पुणे में मर्चेंट नेवी में काम करता है।