लखनऊ -फिर करना पड़ा हार का सामना

by | Feb 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में हो रही खेलो इण्डिया महिला हॉकी लीग (अण्डर-21) में उत्तर प्रदेश को रविवार को भी हार का सामना करना पड़ा। उसे रविवार को राजाकरन अकादमी ने 3-2 से शिकस्त दी। वहीं हिम अकादमी एवं हर अकादमी ने भी जीत दर्ज की।उत्तर प्रदेश को हार का सामना जरूर करना पड़ा पर राजाकरन अकादमी के खिलाफ उसका खेल निखरा हुआ था। खेल की शुरुआत में ही पूर्णिमा ने गोल कर उत्तर प्रदेश को 1-0 से आगे कर दिया था। पर अगले कुछ मिनट में राजा करन अकादमी की काजल ने दो और गुरमेल कौर ने एक गोलकर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा ने एक और गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।इसके पूर्व हिम अकादमी ने जय भारत अकादमी को 5-2 गोलों से शिकस्त दी। हिमा अकादमी के लिए सोन ने दो शानदार गोल किए। वहीं बीना पाण्डेय, रवनीत कौर और कविता ने एक-एक गोल मारे। एक अन्य मैच में हर अकादमी ने प्रीतम सिवाच अकादमी को 3-2 गोल से शिकस्त दी। हर अकादमी की मोनिका अहलावत ने दो गोल मारे। एक गोल सावी ने किया। प्रीतम सिवाच अकदमी की तमन्ना यादव और रीतिका ने एक-एक गोल किए।