हरदोई -कातिलों का पता लगाने में छूट रहा पुलिस का पसीना

by | Mar 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर सुनवारी निवासी राजीव शर्मा पुत्र उमराव शर्मा गांव के मेडिकल स्टोर संचालक सोमपाल सिंह जाटव पुत्र खचेडू सिंह के संग ढवारसी में एक पंचायत में भाग लेने के बाद शुक्रवार शाम बाइक से गांव लौट रहा था। सोमपाल बाइक चला रहा था। थाना आदमपुर के गांव पांडली से करीब 200 मीटर की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने राजीव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर भाग निकले। सोमपाल ने नजदीक स्थित चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर जाकर घटना की जानकारी दी। आदमपुर व नखासा पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ हसनपुर सतीशचंद्र पांडे ने मौका मुआयना किया। राजीव शर्मा संभल के बिजली विभाग में ठेकेदार था। कुछ वर्ष पूर्व भी उस पर कातिलाना हमला हुआ था। सीओ सतीशचंद्र पांडे ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।