लोकतंत्र कभी मजबूर व कमजोर ना हो इसकी मजबूती वह ताकत आपका वोट है जिसे किसी कीमत पर जाया ना करें 3 मार्च को होने वाले मतदान के दिन आप जागरूक हैं इसे प्रमाणित करने के लिए अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें आप अपनी एक वोट की ताकत को पहचाने आपका एक वोट प्रत्याशी को जिताने की नहीं बल्कि सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा या बातें वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों ने कही।रामसमुझ ने कहा की हमें जब से वोट देने का अधिकार मिला है तब से लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करता आया हूं यह हमारा सौभाग्य है के इस बार भी हमें वोट देने का मौका मिला जिसे हम जाया नहीं करेंगे 3 मार्च को अपने बूथ पर जाकर मतदान करेंगे मेरा सभी से अपील है कि आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें जिसे आपका पसंदीदा प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा पहुंचे।रामराज ने कहा की मतदाता ही लोकतंत्र की शान है हम कितने प्रतिशत मतदान करते हैं यह हमारे जागरूक होने की पहचान है इसीलिए 3 मार्च को शत प्रतिशत करें।जगमाता ने बताया की लोकतंत्र में हमें अपना राजा चुनने का अधिकार मिला है जिसका हमें प्रयोग करना चाहिए।वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने बताया वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग कुछ लोग मतदान करने के लिए जा चुके हैं बहुत से जाने की तैयारी में लगे हुए हैं यहां पर रहने वाले बुजुर्गों वोट डालने के लिए लालायित है आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का कहना है कि वह कई चुनाव देखे हैं इस बार भी वो वो देने अपने घर जाएंगे और अपने पसंद के प्रत्याशी के लिए वोट करेंगे
उत्तर प्रदेश -कभी कमजोर ना हो लोकतंत्र सभी नागरिक करें मतदान बुजुर्गों में उत्साह लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार

