अमेठी -हजारों के जन सैलाब के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

by | Mar 8, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अमेठी : विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी के अंतिम छोर पर बसा हुआ विकासखंड शुकुल बाजार किसी के नाम का मोहताज नहीं विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी महापुरुषों के कर्म व योग की पुण्य स्थली मानी जाती है इसी स्थान पर विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी के अंतर्गत ग्राम सभा शिवली के सम्मानित डॉक्टर अम्बिका प्रसाद शुक्ल व आचार्य कंचन शुक्ल की उपस्थिति में हजारों के जन सैलाब के साथ निकाली गई कलश यात्रा जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने में क्षेत्र की महिलाओं व बेटियों का प्रमुख योगदान रहा कलश यात्रा शिवली ग्राम सभा से बाबा महाकालेश्वर धाम व गोमती नदी के तट पर संपन्न हुआ इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख सम्मानित एवं हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष व बेटियां उपस्थित रही इस कलश यात्रा को सुखद संपन्न बनाने के लिए डॉ अम्बिका प्रसाद शुक्ल ने सभी क्षेत्र वासियों से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने हेतु विनम्र निवेदन किया कहां की श्रीमद् भागवत कथा सुखद तभी संपन्न हो सकती है जब क्षेत्र के सभी श्रोता गण एकत्रित होकर भगवान श्री कृष्ण की अनेकानेक लीलाओं का श्रीमद् भागवत कथा के द्वारा रसपान करें जिसके उपरांत कथा समाप्ति के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें इस शुभ अवसर पर ग्राम सभा शिवली के ग्राम प्रधान व समाजसेवी रविंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान रमई ग्राम सभा दखिनगांव, के साथ अध्यापक लवलेश कुमार शुक्ला, व नरेंद्र सिंह ,शक्ति कुमार शुक्ल शैलेंद्र प्रताप सिंह ,बी पी सिंह था क्षेत्र के हजारों की संख्या में सम्मानित सदस्य मौजूद रहे