सीतापुर -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेस संस्थान

by | Mar 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेस संस्थान ने महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को विकास खंड पहला कार्यालय परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम । पहला सीतापुर । ब्लॉक पहला सभागार में मंगलवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं पेस संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। आयोजक संस्था द्वारा महिला दिवस पर ब्रेक दि बायस थीम रखी गई। संस्था की सचिव राजविंदर कौर ने संस्था के बारे में जानकारी दी और महिला दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । लखनऊ से आईं प्रवक्ता सारिका माथुर ने बताया कि पहले भी महिलाएं पूजा पाठ करती थीं। घर की बेटी व बहू को लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है और नवरात्रि में नव कन्या का पूजन किया जाता है फिर भी कहीं कहीं भेदभाव प्रदर्शित होता है। समाज एक के सहारे नहीं चलता है पुरुष हो या महिला सब बराबर हैं। एक स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ पुरुष और स्वस्थ महिला दोनों की आवश्यकता है। अपनी सोंच बदलें तभी समाऊ बदलेगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमा वर्मा ने कहा कि महिला एवं पुरुष में समानता लाने के लिए पूर्वाग्रह को तोड़ना होगा और इसके लिए सबको बराबर शिक्षा देकर आगे बढ़ना होगा। चाइल्ड लाइन से आए सर्वेश शुक्ला ने हेल्प लाइन नम्बर बताया और उसकी उपयोगिता समझाई। कार्यक्रम का संचालन पेस संस्था की वीना पाण्डेय ने किया। यहां सीडीपीओ रेनू कौशल, अध्यक्ष प्रधान संघ मीनू वर्मा व प्रधान अंशू वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी व आशा व एएनएम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बहटूटपुर व अन्य गांव से आई बच्चियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।