सीतापुर – फांसी लगाकर की आत्महत्या

by | Mar 13, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर(सीतापुर)। इलाके में अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को राजेन्द्र(40) पुत्र रामदास निवासी बड़ैला मजरा सरवाहनपुर का शव गांव के पश्चिम खेत मे लगे नीम के पेड़ से लटकता मिला। खेत की सिचाई करने पहुचे ग्रामीण ने इसकी जानकारी घरवालो को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। म्रतक राजेन्द्र के पिता पंचायत के कोटेदार हैं। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना स्थल पर पहुचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पी एम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।