ग्राम पर चेतना परिषद के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी समाज को भाजपा में एकजुट करने में कामयाब

by | Mar 13, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर- उत्तर प्रदेश मे मोदी योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनता के अटूट विश्वास से एक बार फिर से भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत हासिल किया, जिसमे सीतापुर जनपद मे नौ मे आठ सीटों पर भाजपा को विजय मिली है , चुनाव के समय ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे पर बड़ी सूझबूझ और रणनीति के साथ जितिन प्रसाद जी ने ब्राह्मण वर्ग को भाजपा के पाले मे एकजुट करने का बीड़ा उठाया और वे अपने मिशन में पूर्णरूप से सफल रहे, उन्होंने अपने सबसे विश्वसनीय साथी ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष पं . अभिषेक त्रिपाठी एडवोकेट को सीतापुर जनपद में ब्राम्हण समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने का निर्देश दिया , श्री प्रसाद जी के निर्देशों का पालन करते हुए ब्राह्मण चेतना परिषद सीतापुर के अध्यक्ष पं. अभिषेक त्रिपाठी ने अपनी पुरी टीम के साथ पूरे सीतापुर जनपद की नौ विधानसभा मे धुँवाधार रात दिन जनसंपर्क करके ब्राह्मणो को एकजुट होकर भाजपा के साथ चलने , व पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए जागरूक किया, जिसके परिणामस्वरूप जो लोग किन्ही कारणों से नाराज थे अंतिम युद्ध के समय वो सभी भाजपा के साथ हो गए , और एक बार फिर से भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिला और सीतापुर जनपद में आठ सीटें । भाजपा की प्रचण्ड जीत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाए जनता के दिलों में स्वर्णिम घर बनाये थी तो साथ ही ब्राम्हण चेतना परिषद के संरक्षक कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी व उनके कार्यकर्ताओ की मेहनत ने सोने पे सुहागा का कार्य किया ! ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष पं . अभिषेक त्रिपाठी की अगुवाई मे संगठन के शिवदीन दीक्षित जिलामीडिया प्रभारी ,सुशील मिश्र (गुदरु),अनिल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा(बंन्टी),अँजनी मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, राजेश मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी, विनीत द्विवेदी ,पंकज शुक्ला आदि सैकड़ों ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई ।