विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की पहली क्राइम मीटिंग हुई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने जिले के थानेदारों, एसीपी और डीसीपी को दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित माफियाओं के खिलाफ लेने में अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाई जाए।कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए। अवैध निर्माणों की सूची नगर निगम और विकास प्राधिकरण से लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। शूटर्स के खिलाफ ऑपरेशन दस्तक व्यापक पैमाने पर शुरू करने का निर्देश दिए।साथ ही कहा कि आम आदमी की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लें। सारे व्यापारी, सर्राफा कारोबारी, गल्ला व्यापारी एवं उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों के साथ थाना स्तर पर शीघ्र मीटिंग करें और समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के निर्देशपुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर सख्ती दिखाई जाए। दोषियों को तेजी से सजा कराई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाई जाए। साथ ही कहा कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क में तेजी लाएं। आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
वाराणसी -क्राइम मीटिंग में कसे पेच, कहा- माफियाओं के खिलाफ एक्शन में ना हो देरी

