अमेठी -नोटिस चस्पा होने के बाद मकान स्वामियों में आक्रोश

by | Mar 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संग्रामपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मिश्रौली रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास स्थित ठेगहा गांव में कई लोग लंबे समय से मकान बनाकर रहते हैं। इस समय रेल ट्रैक का दोहरीकरण हो रहा है। ऐसे में रेलवे की ओर से रविवार को लाईन के पास स्थित दो दर्जनों मकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। सभी के घरों पर चस्पा नोटिस में उन्हें अपना अतिक्रमण हटाने के लिए महज पांच दिन का समय दिया गया है। नोटिस चस्पा होने के बाद मकान स्वामियों में आक्रोश है। सभी ने विरोध करते हुए घर न गिराए जाने की मांग की है।संग्रामपुर के ठेगहा ग्राम सभा में अमेठी-प्रतापगढ़ दोहरीकरण लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए सहायक मंडल इंजीनियर उत्तर रेलवे रायबरेली के अधिकारी द्वारा ठेगहा रेलवे लाईन से सटे हुए दो दर्जन से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा करते हुए लिखा गया है कि 11 मार्च से पांच दिन के अंदर दुकान छप्पर इत्यादि जो भी भूमि रेलवे की बाउंड्री के अंदर है वह स्वयं हटा लें अन्यथा रेलवे एक्ट के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। आदेश जारी होने के बाद गांव के दो दर्जनों से अधिक परिवार के लोग मुश्किल में आ गए हैं। रविवार को ठेगहा क्रॉसिंग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई दशकों से बसे लोगों का दर्द दिख रहा था। जिलालाल कोरी, राम आधार, राम सुमेर मौर्य, राम देव, राम बहोर सरोज, राम कुमार मौर्य, राम किशन मौर्य, राम किशोर मौर्य, राम मूरत मौर्य, श्याम लाल, गौतम मौर्य, चंद भान मौर्य, सुकई मौर्य, कामता प्रसाद, राम फेर मौर्य, उमा शंकर मिश्र, राम लखन सरोज व राम प्रसाद सरोज आदि ने कहा कि अब तो सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों से ही उम्मीद है। यहां के ज्यादातर परिवार खेती और दिहाड़ी कर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं।ऐसे में हम लोग जमीन खरीदकर मकान नहीं बना पाएंगे। मेहनत की कमाई से महीने भर घर चलाना मुश्किल हो जाता है। कामता प्रसाद ने कहा कि पहले पुरानी लाइन से रेलवे की सीमा कम थी। पता नहीं कब कैसे रेलवे ने अपनी सीमा बढ़ा ली। इसके चलते दो दर्जनों से अधिक घर इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हम लोगों के घर गिर जाएंगे। अब हम लोग अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहा जाएंगे।50 परिवारों का रास्ता भी बंदठेगहा क्रॉसिंग के नए फाटक निर्माण में करीब दो तरफ से लगभग पचास घरों का रास्ता भी बंद होने की कगार पर है। नए इलेक्ट्रिक गेट के निर्माण के चलते दोनों तरफ जाली लगाई जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि जाली में एक छोटा सा गेट लगाया जाए जिससे हम लोगों का आवागमन बंद न हो