मुख्य संवाददाता अमेठी ।जगदीशपुर विधानसभा के अंतर्गत वही जनता की कसौटी पर खरा उतरता है जो जनहित के लिए बेहतर साबित होता है ।और इस बार हुए चुनाव में बिल्कुल वैसा ही हुआ है जनता ने अपना फैसला लेते हुए अपने सुख दुख मे कंधे से कंधा मिलाकर सदैव साथ रहनेवाले जन प्रतिनिधि के हाथों में कमान सौंप दिया है इसे ही कहते हैं कि जनता जनादेश ही हमें सही रास्ते पर ले जाने के लिए प्रेरित करता है ।वही एक बार फिर से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सुरेश पासी पर भरोसा जताते हुए उनको विधायक के रूप में ताजपोशी कर विधानसभा की बागडोर सौंपी है जनता ने अपना जनादेश देकर एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि जन प्रतिनिधि कैसा होना चाहिए फिलहाल जनता के द्वारा दिए गए जनादेश का तहे दिल से स्वीकार व स्वागत करना ही लोकतंत्र की खूबसूरती है । भाजपा का परचम फहराकर सुरेश पासी ने इस बार इतिहास रच दिया है ।लेकिन असल जीत तो जनता की हुई है चूंकि यहां की जनता ने अपना बहुमूल्य जनादेश देकर एक बार फिर से एक मिसाल कायम की है और साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है ।अब वह दौर नहीं रहा कि जनता को समझाने की जरूरत पडे बल्कि अब जनता की कसौटी पर सरकार व उसके जन प्रतिनिधि चाहे जितना भी जोर आजमाइश करे लेकिन जनता को जो सही दिखता है जनता वही करती है । वही विधायक सुरेश पासी का कहना है कि जिस विश्वास के साथ विधानसभा जगदीशपुर की जनता ने हमें दूसरी बार अपना जनप्रतिनिधि चुनकर अपने बीच में रहने का मौका दिया है हम उनके विश्वास को किसी भी हालातों में खोने नहीं देंगे
अमेठी – सुरेश फांसी ने दोहराया इतिहास

