संवादाता-प्रदीप सिंहमहमूदाबा, सीतापुर- महमूदाबाद की नवनिर्वाचित विधायिका आशा मौर्या ने अपनें आवास पर जन मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन । जिसमें दूर दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना एव॔ उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान कराया ।क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए प्रशासन को और चुस्त दुरूस्त होनें की नसीहत दिया ।क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देनें का हुजूम लगा रहा,इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मीठाई खिलाकर जीत की बधाईयां दी।तत्पश्चात क्षेत्र में आयोजित हो रहे करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुईं ।विधायिका ने मीडिया से बात चीत में कहा कि जनता की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों ,कर्मचारियों को लापरवाह रवैय्या छोड़कर संजीदगी से निपटारा करना होगा । किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पवन सिंह, चन्द्र प्रकाश निगम,विजय सिंह,सुन्दर गुप्त, कमलेश राजपूत,हरिकेष मौर्य एड0, राजीव मौर्य एड0 , सी0 पी0 तिवारी, विशाल गुप्त , आलोक सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीतापुर -महमूदाबाद की नवनिर्वाचित विधायिका ने अपने आवास पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

