गोमतीनगर के विकल्पखंड निवासी मार्बल कारोबारी से भूमि सागर इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रा. लि. के मालिक ने 13.97 लाख रुपये हड़प लिये। आरोप है कि 18.97 लाख रुपये का मार्बल उधार पर लिया था। जिसके बदले में महज पांच लाख रुपये दिये। बाकी रकम का चेक दिया। जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने रुपये मांगे तो धमकी दी। तीन साल तक टालमटोल करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किये। पीड़ित ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से शिकायत की। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। शुरुआती जांच में आरोप ही मिलने पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।विकल्पखंड-1 में व्यवसायी राम विजय चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनका शंकर मार्बल के नाम से कारोबार है। राम विजय के मुताबिक विशालखंड-4 में भूमि सागर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय है। इस कंपनी के मालिक गंगा सागर चौहान विरामखंड-3 रहते हैं। राम विजय के मुताबिक वर्ष 2018 में गंगा सागर चौहान ने 18,97,177 रुपय का मार्बल उधार पर लिया था। उसमें से 5 लाख का भुगतान किया। जबकि शेष 13,97,177 रुपये अभी बचे हैं।भुगतान के लिए गंगा सागर ने उन्हें बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया था। पीड़ित ने चेक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित राम विजय ने गंगा सागर से संपर्क किया तो उन्होंने पेमेंट के नाम पर टालमटोल की। परेशान होकर पीड़ित जब भी गंगा सागर के घर या आफिस जाता तो वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते। 13.97 लाख की ठगी का एहसास होने पर पीड़ित कारोबारी राम विजय चौहान ने मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव से शिकायत की।जिसके बाद पुलिस आयुक्त को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। पीड़ित ने डीसीपी से मुलाकात कर बिलए ई-वे बिल व चेक की कॉपी भी सौंपी। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर गोमतीनगर पुलिस ने गंगा सागर चौहान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
लखनऊ -कंपनी मालिक ने ठगे 13.97 लाख, मुकदमा दर्ज, प्रमुख सचिव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

