पहला सीतापुर। बीते 5मार्च को थाना रामपुर कलां अंतर्गत ग्राम बरम् बाबा पुरवा मजरा सरसा खुर्द निवासी अम्बुज पुत्र स्व0 महेश जो बी सी संचालक था को बदमाशों ने पचहत्तर व अमझला के बीच नहर के पास से करीब ढाई लाख रुपये लूटकर पेट मे गोली मार दी थी और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए | जिसमे घायल बैंक मित्र को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिसवां में भर्ती कराया गया था जहाँ पर उसका उपचार करने के बाद जिला रेफर कर दिया गया था और नाजुक हालत के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी उक्त घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गयी थी जिसका सोमवार सुबह पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया आज सुबह पुलिस की सर्विलांस व एसकॉट व पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि दो अपराधी रैकिंग के लिए आ रहे है जिससे पुलिस ने सूचना के मुताबिक शन दौड़ रामपुर कलां मार्ग पर भज्जूपुर चौड़िया के पास घेराबंदी कर दी और उन्हें रोकने का प्रयास किया मगर उक्त अपराधियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी जिससे पुलिस को भी जबाबी कार्यवाही करनी पड़ी और दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गए पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों शातिर अपराधियों प्रदीप कुमार पुत्र श्यामनाथ निवासी शाहाबाद हरदोई हालपता दुबग्गा मछली मंडी के पीछे लखनऊ व दूसरे अभियुक्त शरीफ पुत्र मो0 अब्दुल निवासी कंडेला थाना केसरगंज जनपद बहराइच को पुलिस मुठभेड़ में करीब 29हजार नकदी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कागज़ात 2तमंचा 8कारतूसो के साथ गिरफ्तार कर लिया है मुठभेड़ में पुलिस कर्मी भी बाल बाल बच गए पुलिस ने बताया कि उनका उपचार करवा कर जेल भेजा जा रहा है
सीतापुर -बैंक मित्र से रुपये लूटने के बाद गोली मारने वाले दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में नकदी व अवैध असलहा कारतूस समेत गिरफ्तार

