सीतापुर -नींबा-डेहरा में ज्ञान यज्ञ एवं राम कथा शुरू

by | Mar 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

श्री महालक्ष्मी ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमयी राम कथा व मानस सत्संग सम्मेलन का अठ्ठारहवां आयोजन।26 मार्च को होगी पूर्णाहुति एवं भण्डारा।बुधवार कार्यक्रम का चौथा दिन।

बिसवां(सीतापुर)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महमूदाबाद विकास खण्ड के नींबा-डेहरा गांव में स्थित मन्दिर के समीप श्री महालक्ष्मी ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमयी श्री राम कथा व मानस सत्संग सम्मेलन का अठ्ठारहवां आयोजन यज्ञ आयोजन समिति द्वारा किया गया है। यज्ञ का कार्यक्रम गत 20 मार्च से शुरू हो चुका है जो आगामी 26 मार्च पूर्णाहुति तक चलेगा उसी दिन विशाल भण्डारे का भी आयोजन परम्परागत तरीके से होगा।इस बात की जानकारी यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा ने दी है। इस अवसर पर यज्ञ पूजन,परिक्रमा के अलावा दोपहर और सायंकाल से देर रात्रि तक दूर दराज जिलों से पधारे अनेक विद्वान मानस वक्ताओं द्वारा संगीतमयी श्री राम कथा का वाचन किया जा रहा है साथ ही मानस सत्संग भी हो रहा है जिसमें भारी संख्या में गांव तथा क्षेत्र के अनेक गांवों की श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहकर श्री राम कथा के विविध प्रसंगों को सुन अभिभूत हो रहे हैं। इस ज्ञान यज्ञ के यज्ञाचार्य लखनऊ से पधारे पंडित आलोक शास्त्री जी महाराज हैं जिन्होंने विगत दिनों कलशयात्रा के बाद वेदी पूजन और मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधान के साथ यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित कराकर यज्ञ का शुभारंभ किया जो आज निरन्तर चौथे दिन भी जारी है। इस यज्ञ के मुख्य यज्ञमान राम नरेश वर्मा व दिलीप वर्मा(रिंकू)हैं। भक्त महिलायें,पुरुष और बच्चे यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर अपने को धन्य कर रहे हैं।बुधवार दोपहर में गोरखपुर से आये मानस वक्ता सरलेश जी ने राम जन्मोत्सव की कथा सुनाकर मन्त्रमुग्ध कर दिया। यज्ञ के संचालक आलोक जी ने चर्चा करते हुये कहा कि यज्ञ मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती है तथा वातावरण शुद्ध होता है। शाहजहांपुर से पधारी सतप्रिया जी ने भगवान राम की बाल लीलाओं का मार्मिक चित्रण किया।इसके अलावा सीतापुर से आये प्रमोद जी ने भी मानस प्रसंगों का वर्णन किया।इस दौरान संदीप कुमार, प्रेम सागर यादव,सन्तोष शर्मा,राकेश, अरविन्द, विपिन,रंजीत अनुज ,ओमकार,शुभम, दिनेश, ब्रजेश व रमेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा का आनन्द लिया।