संवाददाता अमेठी : जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिनशुकुल बाजार अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति इरानी का जन्मदिन पूरे अमेठी संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा मिठाइयां वितरित की इसी कड़ी में शुकुल बाजार मंडल कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष शंकर बख्श सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटते हुए तथा लड्डू वितरित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का जन्मदिन मनाया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किया तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद , नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारों के साथ जयकारा लगाते हुए अमेठी सांसद का जन्मदिन मनाया। अमेठी सांसद के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए अमेठी सांसद हम सबकी केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद अमेठी का सर्वांगीण विकास कर रही हैं। आज अमेठी कांग्रेस मुक्त और विकास युक्त हो चुकी है उन्होंने कहा कि एक बार फिर 2024 में दीदी इतिहास दोहराएंगी और भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए अमेठी का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधने वाली अमेठी सांसद जहां अमेठी को विकास की बुलंदियों पर पहुंचा रही हैं वहीं कार्यकर्ताओं के सुख दुख में 24 घंटे खड़ी रहती हैं उन्होंने कहा जब से अमेठी का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को मिला है ऐसी ऐसी विकास की सौगातें अमेठी में धरातल पर आई हैं जो आजादी के बाद से आज तक अमेठी को नहीं नसीब हुई थी। उन्होंने ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र, गौरीगंज में ओवर ब्रिज, गन फैक्ट्री, फोर लेन ,सिक्स लेन सहित सड़कों के जाल सहित दीदी द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा भाजपा की उत्तर प्रदेश में दोबारा ऐतिहासिक जीत की भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचा है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। और इसी तरह सभी कार्यकर्ता मेहनत करते हुए एक बार फिर 2024 में इतिहास दोहराएंगे। और भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ प्रचंड विजय होगी इस दौरान सोशल मीडिया संयोजक प्रशांत शुक्ला, मीडिया विभाग संयोजक सुशील कुमार मिश्रा,मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ ओंकार नाथ सिंह, मंडल महामंत्री सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार शुक्ला, गिरिजा उपाध्याय, उदय नारायण मिश्रा, संदीप शुक्ला, विनय चौरसिया, सुनील कौशल, कुमुद शुक्ला, सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
अमेठी -जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन

