बलरामपुर -जिला जेल बहराइच का संयुक्त निरीक्षण किया गया

by | Mar 25, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी : जिला जेल बहराइच का संयुक्त निरीक्षण किया गयाजनपद श्रावस्ती के जनपद न्यायाधीश श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव एवं जिला कलेक्टर अधिकारी श्रीमती नेहा प्रकाश द्वारा जिला जेल बहराइच का संयुक्त निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर श्री ए के गोस्वामी अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती एवं जेल अधीक्षक श्रावस्ती मौजूद रहे। निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती श्री शीतला प्रसाद तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण जेल परिसर का गहनता से निरीक्षण किया महिला बैरक तथा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा कैदियों को दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता के संबंध में भी जांच पड़ताल की गई। महिला कैदियों के स्वास्थ्य के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त गर्मी के दृष्टिगत कैदियों को उचित व्यवस्था दिए जाने हेतु दिशा निर्देश भी निर्गत किए गए।