मेरठ में कस्बा किठौर स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को छात्राओं के हिजाब हटवाकर प्रवेश पत्र से मिलान करने के विरोध पर कस्बे का माहौल गर्मा गया। छात्र नेता व भीम आर्मी के जिला प्रभारी शान मोहम्मद ने मामले को तूल देने का प्रयास करते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उसे हिरासत में ले लिया। हाईस्कूल की पहली पाली में कक्ष निरीक्षकों ने छात्रों से हिजाब हटाने को कहा तो छात्राओं ने इसका विरोध नहीं किया। बाद में परीक्षा देकर लौटी किसी छात्रा ने घर आकर इसकी जानकारी दी। दोपहर दो बजे दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसी बीच छात्र नेता व भीम आर्मी जिला प्रभारी शान मोहम्मद कुछ साथियों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया।वहीं यह खबर सोशल मीडिया पर भी फैलने लगी और स्थानीय लोगों की भीड़ भी गांधी मेमोरियल कॉलेज पर बढ़ने लगी। मामले की सूचना मिलते ही किठौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो तीखी नोकझोंक हो शुरू गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र नेता और उसके कुछ साथियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई।मामला संज्ञान में नहींरोल नंबर से मिलान करने के लिए चेहरा देखना पड़ता है। कॉलेज में किसी भी छात्रा से कोई बदसकूली नहीं की गई। किसी छात्रा के परिजनों ने भी शिकायत नहीं की है। – कॉलेज प्रबंधक जावेद अलीकानूनी कार्रवाई होगी कुछ लोग कॉलेज के अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कस्बे का माहौल बिगाड़ना चाह रहे थे। एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – एएसपी चद्रकांत मीणा (सीओ किठौर)कॉलेज में कोई हंगामा नहीं हुआ कॉलेज के अंदर किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है। छात्र-छात्राओं के रोल नंबर फोटो के मिलान के लिए चेहरा देखना अनिवार्य है। – आदित्य कुमार, प्रधानाचार्य कॉलेज
मेरठ -फिर कॉलेज में जमकर हंगामा, पुलिस ने फटकारीं लाठियां और हिरासत में भीम आर्मी नेता

