सीतापुर – पहलवान गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह, सांसद ने कहा साथ मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास

by | Mar 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद- सीतापुर , होली मिलन समारोह में आए क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने होली मिलन कार्यक्रम में आए क्षेत्र के ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों,नगर पालिका/नगर पंचायतों के सभासदों एवं पार्टी के कार्यकरूताओं को संबोधित करते हुए कहा, अब क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की रूकावट की कोई संभावना शेष नहीं रह गई है ।वर्तमान समय में सांसद,विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष और आप सभी के सहयोग और मेहनत से सदस्य विधान परिषद भी होनें जा रहा है इसलिए विकास की कोई कमीं नहीं रहेगी ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्त नें अपनें संबोधन में सभी को विस्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनसे जो भी अपेक्षाएं लोगों की हैं वह पूरी की जाएंगी, नवनिर्वाचित क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य नें सभी मेहमानों को चुनाव में पूरे मनोंयोग से जुटनें के लिए धन्यवाद दिया और जनसामान्य की अपेक्षानुरूप विकास कराए जानें का आस्वासन दिया ।सदस्य विधान परिषद प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने अपनें संबोधन में सभी अपेक्षित वोटरों से सहयोग मांगा और विजय श्री के पश्चात सहयोग के फलस्वरूप क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं को सूद समेत विकास करके वापस करनें का वादा किया, साथ ही उन्होंने हर हाथ को काम दिलानें की अपनीं महत्वाकांक्षी योजना को कारगर करनें का संकल्प लिया ।कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ल ने किया,तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अम्बरीश गुप्त द्वारा की गई । कार्यक्रम के आयोजक संजय वर्मा,व रमाशंकर वर्मा को आयोजन हेतु धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के गणमान्य चन्द्र भूषण शुक्ला, विधानसभा संयोजक पवन सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह ,मोहन बारी,सी0पी0निगम,हि0यु0वा0 के जिला प्रभारी के0के0सिंह सहित कई और गणमान्य नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।