शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस उपायुक्त यातायात ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत शहर के मुख्य चौराहों के 50 मीटर दूरी तक ऑटो, टेम्पो और ठेले वाले खड़े होंगे। इस दिशा निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पहले चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद चालान की कार्रवाई होगी।इससे शहर के यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि कमिश्नरेट लखनऊ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा बाराबिरवा चौराहे से 50 मीटर तक खड़े ऑटो, टेम्पो, ठेले, खुमचे व अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद शहर के बारी-बारी चौराहे पर 50 मीटर की दूरी पर ऑटो टैम्पो व अन्य वाहन खड़े करना प्रतिबंधित होगा। इस व्यवस्था को सूचारू रूप से पालन कराने के लिए यातायात नियमों के संबंध में आम जनमानस और वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाएगा।
लखनऊ – ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश, चौराहे से 50 मीटर दूर खड़े होंगे ऑटो, टैम्पो और ठेले वाले

