लखनऊ। वृद्ध, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशनर्स के शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराए जाने को लेकर शुक्रवार से वार्डवार शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन आठ जोन के एक-एक वार्ड में शिविर लगा। प्रचार-प्रसार न हो पाने से आठों वार्डो में बमुश्किल सौ पेंशनर्स ही आए। पेंशन की साइट धीमी चलने के कारण कई लोगों का प्रमाणीकरण नहीं हो सका। अब चार अप्रैल को अन्य वार्डो में अधार प्रमाणीकरण शिविर लगाया जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि सभी पेंशनर्स का शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण किया जाना है। पेंशन का भुगतान आधार बेस्ड होगा। इसे देखते हुए सभी का आधार प्रमाणीकरण, सीडिंग जरूरी है। बिना इसके पेंशन रुक सकती है।
लखनऊ -सुस्ती के चलते नहीं हो सका आधार प्रमाणीकरण

