पहला सीतापुर । थाना सदरपुर पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो आटोलिफ्टर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार अपराध रोकथाम व वारंटी बांछित तलाश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर के आदेशानुसार सदरपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मय हमराही उप0निरी0 हरिप्रकाश यादव आरक्षी परशुराम सुशील कुमार अमीरचंद सुनील कुमार ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र केग्राम उमरहर मजरा सरैया महिपत सिंह के उत्तर नहर के पास जंगल से दो आटोलिफ्टर चोरो को 4अदद चोरी की मोटरसाइकिल जिनमे एक प्लेटिना 1आर टी आर अपाचे व दो एच एफ डीलक्स बिना नम्बर प्लेट की समेत गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अशफाक पुत्र हबीब 25वर्ष निवासी अलिबक्स पुरवा थाना थानगांव व दूसरे ने राजू उर्फ कुलदीप पुत्र रामचंद्र उर्फ सुरेश निवासी जंगलपुरवा थाना थानगांव जिला सीतापुर बताया पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया
सीतापुर -4अदद चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार

