भाजपा के स्थापना दिवस पर डा0 संजय सिंह के नेतृत्व मे निकली एक कोसीय पदयात्रामोदी और योगी के नेतृत्व में हो रहा है देश का सर्वांगीण विकास-डॉ0 संजय सिंहभाजपा से सभी को जुड़कर देश के विकास में योगदान करना चाहिए-डॉ0 संजय सिंहमुख्य संवाददाता अमेठी। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0संजय सिंह के नेतृत्व मे एक कोसीय पदयात्रा की गई। पदयात्रा संग्रामपुर ब्लाक के अमटाही सोनारी मोड़ से शुरू हुई और बाबा परमहंस महराज के आश्रम पर समाप्त हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह के अगुवाई में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा इस दौरान लोग एक हाथ मे तिरंगा व दूसरे हाथ मे पार्टी का झंडा थामे दिखे। उनके साथ सैकड़ो भाजपाईयों का जत्था योगी मोदी डा0संजय सिंह के जयकारे लगाते परमहंस महराज के आश्रम पहुंचा। पदयात्रा के दौरान जगह जगह पर फूल मालाओ से डॉ0 संजय सिंह का स्वागत किया। डॉ0 संजय सिंह के साथ भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी तिवारी भी मौजूद थे। पदयात्रा के दौरान योगी मोदी डॉ0 संजय सिंह के नारों से पूरा बाजार उत्साहित हो गया और लोग पदयात्रा कार्यक्रम मे जुड़ते गये। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए डा0 संजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल विहारी वाजपेयी के द्वारा 6अप्रैल 1980 को इस पार्टी की स्थापना की गई थी। आज प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे पूरे देश मे विकास की धारा बहाई जा रही और अमेठी की जनता को इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि अमेठी की जनता को निःस्वार्थ भाव से पार्टी मे जुड़ने की आवाश्यकता है। पूरा प्रदेश जिस प्रकार भाजपा पार्टी को इतने बड़े बहुमत से जिताया है।आने वाले समय मे निःसंकोच पार्टी मे जुड़ना चाहिए और देश के विकास मे अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यही पार्टी केवल दो सीट पर जीत दर्ज की थी सरकार मे रहने वाले हंस रहे थे। आज वही दो सीट पर आ गये हैं।आज भाजपा पार्टी द्वारा जिस प्रकार सबका साथ सबका विकास कर रही है निश्चित रूप से हमलोगो को पार्टी के प्रति विश्वास बनाना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर चंद्रकेश यादव,आलोक तिवारी, ननके सिंह, हरीश सिंह, आनन्द पाण्डेय, सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
अमेठी -भाजपा के स्थापना दिवस पर डा0 संजय सिंह के नेतृत्व में निकली एक कोसीय पद यात्रा

