लखनऊ -महिला टेक्नीशियन का शव कार में मिला, हत्या की आशंका

by | Apr 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जानकीपुरम स्थित सीडीआरआई न्यू कैम्पस में रहने वाली टेक्निकल असिस्टेंट वर्षा सिंह का शव घर के बाहर खड़ी कार में मिला। उनके गले पर कसाव के निशान थे। वर्षा के पति के कन्ट्रोल रूम में सूचना देने पर ही पुलिस वहां पहुंची थी। हालांकि तब तक पति वर्षा का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। वर्षा का शव कार में मिलने से पड़ोसी भी सकते में आ गये। घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने मऊ में रहने वाले वर्षा के घर वालों को इस बारे में सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि शुरुआती पड़ताल में पुलिस इसे खुदकुशी ही मान रही है। पर, पति के फरार हो जाने पर ही घटना को संदिग्ध मानकर भी पड़ताल की जा रही है।एसीपी अलीगंज सैय्यद अब्बास के मुताबिक सीडीआरआई के नये परिसर स्थित टाइप-सी 29 में वर्षा अपने पति विश्वेश्वर सिंह के साथ रहती थी। सोमवार रात को कन्ट्रोल रूप में विश्वेश्वर ने सूचना दी कि उनकी पत्नी ने खुदकुशी का प्रयास किया था। उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो वर्षा के घर के बाहर खड़ी कार (यूपी 32-एलआर 0632) में उसका शव मिला। कुछ देर में कालोनी में यह खबर फैल गई तो वहां भीड़ लग गई। इसी दौरान पता चला कि कालोनी के सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार को भी कुछ लोगों ने कार में शव होने की सूचना दी थी। जिस पर उन्होंने भी पुलिस को इस बारे में बताया था।पति फरार मिला घर सेएडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि पति वर्षा का मोबाइल फोन लेकर गायब हो गया था। पड़ोसी भी दोनों के बारे में ज्यादा नहीं बता सका। इसी बीच कन्ट्रोल रूम से पता चला कि सूचना देने वाले विश्वेशर सिंह ने ही वर्षा की मौत हो जाने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि वह पत्नी को लेकर उत्तम अस्पताल गया था। इस पर जानकीपुरम पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पुष्टि हुई कि विश्वेवर पत्नी वर्षा को लेकर वहां गया था। वर्षा मऊ की रहने वाली थी। उसकी शादी छह साल पहले बरेली निवासी विश्वेवर से हुई थी। विश्वेवर एलआईसी में कार्यरत है। हालांकि वह कई दिन से डयूटी पर नहीं जा रहा था।सब यही चर्चा करते रहे क्या हुआ वर्षा कोकार में वर्षा का शव मिलने से कालोनी का हर शख्स हैरान था। पड़ोसियों ने कहा कि वर्षा सुसाइड नहीं कर सकती है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सब एक दूसरे से हत्या आ आत्महत्या पर चर्चा करते रहे। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध कैसे थे, इस बारे में कोई ज्यादा कुछ नहीं बता सका। यह जरूर कहा कि वर्षा मिलनसार थी। पर, उसने कभी कोई ऐसी बात नहीं की जिससे यह लगे कि वह परेशान हो।पति भागा क्योंएडीसीपी प्राची सिंह का कहना है कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर पड़ताल की जा रही है। पर, जिस तरह से गले पर कसाव के निशान मिले हैं, उससे खुदकुशी ही लग रही है। पर, यह भी हो सकता है कि गला किसी ने दबा दिया हो, इसके लिये ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इस बात पर हैरान है कि जब कन्ट्रोल रूम से विश्वेवर को दोबाार फोन किया गया तो वह बात करता रहा। पर, जब पुलिस वहां पहुंची तो वह फरार मिला। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया है।