सीतापुर -महिला और उनके बेटियों को खुलेआम रेप करने की धमकी देने वाला महंत गिरफ्तार

by | Apr 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी के सीतापुर में खुलेआम मुस्लिम महिला और उनकी बेटियों से रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनिदास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर महंत बजरंग दास मुनि का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं से रेप की धमकी देते देखे गए थे। इस वीडियो में वह कहते सुने गए थे कि यदि किसी हिंदू लड़की को छेड़ा गया तो वह उनकी (मुस्लिम) बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप करेंगे। सीतापुर के खैराबाद में महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासिन आश्रम के महंत का यह वीडियो 2 अप्रैल का बताया गया है। एक अन्य वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब महंत ने यह भड़काऊ भाषण दिया, कुछ पुलिसकर्मी भी साथ खड़े थे।वीडियो देखकर एनसीडब्ल्यू ने गिरफ्तारी के दिए थे आदेशराष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूपी पुलिस से उस महंत को गिरफ्तार करने को कहा था जिसने कथित तौर पर एक समुदाय की बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप की धमकी दी थी। वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस ने जांच की बात कही थी तो वहीं महिला आयोग ने कहा था कि पुलिस मूक दर्शक नहीं हो सकती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा था कि इसने संत की भड़काऊ भाषण को गंभीरता से लिया है और कठोरतम शब्दों में निंदी की जाती है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के डीजीपी को लेटर लिखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बजरंग दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वीडियो देखकर एनसीडब्ल्यू ने गिरफ्तारी के दिए थे आदेशराष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूपी पुलिस से उस महंत को गिरफ्तार करने को कहा था जिसने कथित तौर पर एक समुदाय की बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप की धमकी दी थी। वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस ने जांच की बात कही थी तो वहीं महिला आयोग ने कहा था कि पुलिस मूक दर्शक नहीं हो सकती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा था कि इसने संत की भड़काऊ भाषण को गंभीरता से लिया है और कठोरतम शब्दों में निंदी की जाती है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के डीजीपी को लेटर लिखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बजरंग दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वीडियो देखकर एनसीडब्ल्यू ने गिरफ्तारी के दिए थे आदेशराष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूपी पुलिस से उस महंत को गिरफ्तार करने को कहा था जिसने कथित तौर पर एक समुदाय की बहू-बेटियों को घर से उठाकर रेप की धमकी दी थी। वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस ने जांच की बात कही थी तो वहीं महिला आयोग ने कहा था कि पुलिस मूक दर्शक नहीं हो सकती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा था कि इसने संत की भड़काऊ भाषण को गंभीरता से लिया है और कठोरतम शब्दों में निंदी की जाती है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के डीजीपी को लेटर लिखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बजरंग दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।