हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि- रमेश* भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक वृद्ध आश्रम रमेश कुमार यादव व समस्त कर्मचारी तथा वृद्धजनों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बधाई दी। आश्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद प्रबंधक ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने अपने समस्त कर्मचारियों से कहा कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आचरण में बदलाव करने की आवश्यकता है। हम जहां भी ,जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। इस अवसर पर वृद्धाश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव वेद प्रकाश विशाल मनोज कुमार देव प्रकाश पवन कुमार रश्मि सोनल आदि कर्मचारी वृद्धजन उपस्थित रहें। वृद्ध आश्रम बलरामपुर
बलरामपुर -वृद्ध आश्रम में प्रबंधक ने बाबा साहब के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

