लखनऊ -90 प्रतिशत होटल अवैध, बने मानक के विपरीत

by | Apr 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजधानी में धड़ल्ले से अवैध होटल बन रहे हैं। मुख्य मार्गों पर ही नहीं चारबाग, हुसैनगंज, नाका क्षेत्र की गलियों में कुकुरमुत्ते की तरह होटल खड़े हो गए हैं। इनमें न बिल्डिंग बाइलॉज के मानक का पालन किया गया है और न ही सुरक्षा के। वर्ष 2018 में जिन 150 होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई थी वह भी आगे नहीं बढ़ पाई। एलडीए इंजीनियरों के मुताबिक 90 प्रतिशत होटल अवैध व मानक के विपरीत हैं।वर्ष 2018 में चारबाग के एसएसजे और विराट होटल में आग लगने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया था। उनके आदेश पर लखनऊ में बने अवैध होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हुई थी। एलडीए ने चारबाग, नाका, स्टेशन रोड, कैंट रोड, हुसैनगंज, कैसरबाग क्षेत्र में ऐसे 150 से अधिक होटल चिह्नित किए थे जो पूरी तरह से मानक के विपरीत बने थे। इन होटलों में किसी में भी न साइड सेट बैक था न सामने का। किसी होटल में पर्याप्त पार्किंग तक नहीं मिली थी। अवैध तरीके से पांच-पांच मंजिल होटल बने हुए थे। एलडीए ने दो दर्जन होटलों को सील कराया था। लेकिन अब यह सभी धड़ल्ले से चल रहे हैं।एलडीए के सर्वे में 90% होटलों में मिली खामियां– सामने और साइड सेट बैक कवर है– पार्किंग की जगह नहीं मिली, सड़क फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी होती हैं– मानक और बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार निर्माण नहीं है– आवासीय भूखंड पर होटल खड़े हैं— सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं– अग्निशमन उपकरण व फायर हाइड्रेंट भी खराब— ज्यादातर होटलों में फायर फाइटिंग की एनओसी नहीं– निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे बने हैं होटल— चढ़ने उतरने के लिए दो सीढ़ियों की जगह एक ही है————————होटलों की जांच का निर्देश दिया गया है। सेवी ग्रैंड के साथ अन्य होटलों की भी जांच होगी। जो अवैध मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पवन गंगवार, सचिव, एलडीए………………………….जांच करने पहुंचे एलडीए के इंजीनियर, नहीं मिली फाइलफाइल न मिलने से नहीं हो पाई जांच, अब शनिवार को कार्यालय खुलने के बाद तलाशेंगे फाइलविभूतिखंड के सेवी ग्रैंड होटल में आग लगने के दूसरे दिन गुरुवार को प्राधिकरण के इंजीनियर जांच करने पहुंचे। इंजीनियर होटल के अंदर नहीं जा पाए, क्योंकि जलने की वजह से सब अस्त व्यस्त पड़ा था। बाहर से निरीक्षण कर लौट आए। एलडीए में अभी इस होटल की फाइल भी नहीं मिल पाई है, क्योंकि अवकाश की वजह से ज्यादातर लोग बाहर थे। अब शनिवार से इसकी जांच शुरू होगी।विभूतिखंड सेवी ग्रैंड होटल में बुधवार को को भीषण आग लग गई थी। दर्जनों लोग होटल में फंस गए थे। किसी तरह फायर ब्रिगेड ने लोगों को होटल से बाहर निकाला था। एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एलडीए के सहायक अभियंता अजय गोयल टीम के साथ जांच करने मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनके पास इस होटल की फाइल नहीं थी। होटल का कितना नक्शा पास है कितना अवैध बना है। फाइल न मिलने की वजह से इसकी जानकारी नहीं हो पाई। प्राधिकरण होटल का अवैध हिस्सा गिराएगा। इसे सील भी किया जाएगा।————————बेसमेंट पार्किंग में बना लिया था बैंक्वेट हॉलसेवी ग्रैंड होटल के संचालकों ने इसमें काफी अवैध निर्माण करा दिया था। एलडीए के अधिकारियों और इंजीनियरों की मदद से अवैध होटल खड़ा हुआ था। होटल संचालक ने बेसमेंट पार्किंग की जगह बैंक्वेट हाल बना दिया था। जबकि साइड सेट बैक को कवर कर इसमें बड़ी किचन बना ली थी। इसी बेसमेंट के बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी।———————-होटल की जांच करने गए थे। फाइल न मिलने की वजह से जांच नहीं हो पायी है। शनिवार को फाइल मिलने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। होटल में जो हिस्सा अवैध होगा उसे तोड़ा जाएगा। सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी।अजय गोयल, सहायक अभियंता, एलडीए……………………………..चार साल पहले होटलों में आग मामला, एलडीए के 30 आरोपियों को क्लीन चिटएलडीए के सर्वे में 90% होटलों में मिली खामियां– सामने और साइड सेट बैक कवर है– पार्किंग की जगह नहीं मिली, सड़क फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी होती हैं– मानक और बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार निर्माण नहीं है– आवासीय भूखंड पर होटल खड़े हैं— सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं– अग्निशमन उपकरण व फायर हाइड्रेंट भी खराब— ज्यादातर होटलों में फायर फाइटिंग की एनओसी नहीं– निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे बने हैं होटल— चढ़ने उतरने के लिए दो सीढ़ियों की जगह एक ही है————————होटलों की जांच का निर्देश दिया गया है। सेवी ग्रैंड के साथ अन्य होटलों की भी जांच होगी। जो अवैध मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पवन गंगवार, सचिव, एलडीए………………………….जांच करने पहुंचे एलडीए के इंजीनियर, नहीं मिली फाइलफाइल न मिलने से नहीं हो पाई जांच, अब शनिवार को कार्यालय खुलने के बाद तलाशेंगे फाइललखनऊ। प्रमुख संवाददाताविभूतिखंड के सेवी ग्रैंड होटल में आग लगने के दूसरे दिन गुरुवार को प्राधिकरण के इंजीनियर जांच करने पहुंचे। इंजीनियर होटल के अंदर नहीं जा पाए, क्योंकि जलने की वजह से सब अस्त व्यस्त पड़ा था। बाहर से निरीक्षण कर लौट आए। एलडीए में अभी इस होटल की फाइल भी नहीं मिल पाई है, क्योंकि अवकाश की वजह से ज्यादातर लोग बाहर थे। अब शनिवार से इसकी जांच शुरू होगी।विभूतिखंड सेवी ग्रैंड होटल में बुधवार को को भीषण आग लग गई थी। दर्जनों लोग होटल में फंस गए थे। किसी तरह फायर ब्रिगेड ने लोगों को होटल से बाहर निकाला था। एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एलडीए के सहायक अभियंता अजय गोयल टीम के साथ जांच करने मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनके पास इस होटल की फाइल नहीं थी। होटल का कितना नक्शा पास है कितना अवैध बना है। फाइल न मिलने की वजह से इसकी जानकारी नहीं हो पाई। प्राधिकरण होटल का अवैध हिस्सा गिराएगा। इसे सील भी किया जाएगा।————————बेसमेंट पार्किंग में बना लिया था बैंक्वेट हॉलसेवी ग्रैंड होटल के संचालकों ने इसमें काफी अवैध निर्माण करा दिया था। एलडीए के अधिकारियों और इंजीनियरों की मदद से अवैध होटल खड़ा हुआ था। होटल संचालक ने बेसमेंट पार्किंग की जगह बैंक्वेट हाल बना दिया था। जबकि साइड सेट बैक को कवर कर इसमें बड़ी किचन बना ली थी। इसी बेसमेंट के बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी।