लखनऊ – पांच महीने बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कार्रवाई FIR

by | Apr 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक प्रेमी युगल के पांच महीने में शादी से लेकर थाने तक का सफर करने का मामला सामने आया है। दोनों ने एक दूसरे पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।आर्य समाज मंदिर में शादी रचाईमामला ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के भुवर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक यहां के रहने वाले रोहित राजपूत का पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के विरोध के बावजूद 4 नवंबर की रात लड़की छत के रास्ते निकलकर रोहित के साथ भाग गई। दूसरे दिन दोनों ने आर्य समाज मन्दिर में शादी रचाई और घर लौट आये। तब से दोनों बतौर पति-पत्नी साथ में रह रहे थे।पत्नी की डिमांड बढ़ने पर शुरू हो गया विवादशीशे की कटिंग का काम करने वाले रोहित की आमदनी इतनी थी कि मुश्किल से घर चल रहा था। लेकिन शादी बाद उसने कई जगह काम करना शुरू किया तो कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ। लेकिन इसके साथ ही पत्नी की डिमांड भी बढ़ने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच नोकझोक होने लगी जो बुधवार रात मारपीट तक पहुंच गयी।रुपये और गहने समेटकर पहुंच गयी मायकेपत्नी की तहरीर पर पुलिस रोहित को पकड़कर लायी। उसने थाने में बताया कि बुधवार को कही से सवा लाख रुपए लाया था। पत्नी ये पैसे मांग रही थी। मना करने पर मारपीट करने लगी। रात में वो सो गया तो रुपये और कुछ गहने समेटकर मायके चली गयी। सुबह वो पत्नी को ढूढ़ ही रहा था कि दरवाजे पर पुलिस पहुँच गयी। चौकी इंचार्ज परवेज अहमद ने बताया कि दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है