उन्नाव – ग्राम प्रधान की मुश्किलें बढ़ी,विद्यालय निर्माण की होगी जांच

by | Apr 18, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता उन्नाव : बांगरमऊ विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरसठ ग्रामीण के बदुल्ला खेड़ा में नवनिर्मित विद्यालय के निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की सामग्री,पुरानी ईंट का उपयोग होने की खबर प्रकाशित होने के बाद गुणवत्ता आदि की जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई। मालूम हो कि लोक सचेतक/इंडिया18 में 29मार्च को कुरसठ ग्रामीण के निर्माणाधीन विद्यालय में पुरानी ईंट लगाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन खबर से नाराज प्रधान पति वीरपाल ने पत्रकार को जाति सूचक शब्दो से अपमानित किया था। वहीं पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ बांगरमऊ ने लोक सचेतक संवाददाता को बताया कि विद्यालय निर्माण पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जांच कमेटी बना दी गयी है जांच के बाद गुणदोष के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।