लखनऊ -सभी राजपत्रित अधिकारी स्कूलों को लेंगे गोद

by | Apr 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को परिषदीय स्कूल गोद लेने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि मंडलायुक्त व जिलाधिकारी स्वयं व अपने आधीनस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्कूल गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। अंतरविभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों का संतृप्तीकरण करवाते हुए विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाया जाए। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों के साथ इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाए। गोद लिए गए स्कूलों में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के सृजन और विकास के लिए अपेक्षित सहयोग कर परिवेश को आकर्षक बनाया जाए। जिलाधिकारी जिलों व तहसील, ब्लॉक स्तर पर गोद लिए गए स्कूलों की सूची बीएसए के माध्यम शासन को उपलब्ध कराएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अप्रैल को श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से स्कूल गोद लेने का आह्वान किया था।