संवाददाता - उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री जी से हमारा सवाल ये है कि क्या सच मेें आम जन को आपके सरकार मेें न्याय मिल रहा है।आपके सरकार मेें बड़े स्तर के अधिकारी जिस तरह से आपके नियमो का पालन करते हैं क्या उसी तरह आपके थाना चौकी की पुलिस भी काम करके आम जन को सुरक्षित रखती है।आपने बड़े बड़े अपराधियो को सलाखो के पीछे पंहुचाने का कार्य किये हैं अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर माफियाओ के हौसले को चकनाचूर किये हैं पर क्या जमीनी स्तर पर गांजा, स्मैक बेचने वाले पर टप्पेबाजी करने वालो पर गुन्डे बदमाश चोरी करने वालो को पकड़ कर कोतवाली ला कर मुकदमा पंजीकृत करके सलाखो के पीछे पंहुचाने का कार्य किया गया है।बिलकुल किया गया है यदि किसी कोतवाली मेें सवाल करने के लिए फाइल देखा जाये तो आभियुक्त के नाम मिल जायेंगे।दस पचास पुड़िया गांजा एक अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया उस पर मुकदमा दर्ज करके सलाखो के पीछे पंहुचाने का कार्य किया गया ऐसा जवाब मिल जायेगा।पर कोई निष्पक्ष लिखने वाला निर्भीक पत्रकार उस आभियुक्त के जन्म कुंडली के बारे मेें जानकारी हासिल करना चाहे तो शायद पत्रकार को जानकारी नही दी जायेगी।सवाल यहां ये उठ रहा है कि जब स्थानीय पुलिस असल गांजा स्मैक अवैध असलहा छोटी-छोटी चोरिया टप्पेबाजी करने वालो को पकड़ कर कार्रवाई करती है तो फिर कहां से ऐसी घटनाये दोबारा से घटित होती रहती है।कहीं ना कहीं तो कुछ गड़बड़ जरूर है।यदि कोई पत्रकार तह तक जाने की कोशिश करे खबर चला कर लोगो को अवगत कराने की हिम्मत करे सच सामने लाने का प्रयास करे तो चौकी इंचार्ज,थाना प्रभारी नाराज हो जायेगे यहां तक सरकारी काम काज मेें बाधा पंहुचाने का हवाला देकर मुकदमा भी दर्ज कर सकते हैं।कुछ मैनेज पत्रकार उस पत्रकार के खिलाफ आगे आकर खड़े हो जायेगे कुछ छुट भैया नेता भी अपनी नेतागीरी उस पत्रकार से दिखाने लगेगे।कुछ हमारे ही समाज के लोग चाटुकारिता करके चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी के फेवर मेें आकर उच्च अधिकारी को गुमराह कर देंगे।उधर गांजा स्मैक अवैध असलहा का कारोबार करने वाले टप्पेबाजी करने वाले अपराधिक किस्म के लोग तो उस पत्रकार पर निशाना लगा कर बैठे ही होंगे मौका मिलते पत्रकार पर हमला करके चोट पंहुचाने के लिए।अब जरा सोचिए कि इतना रिक्स लेकर एक निष्पक्ष लिखने वाला निर्भीक पत्रकार अपने घर परिवार का बिना परवाह किए अपनी जान को खतरे मेें डाल कर देश हित समाज कल्याण के लिए कार्य करता है।फिर बदले मेें उसे धमकी जान से मारने की मिलती है झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जाती है।ऐसे मेें भला कौन पत्रकार काम सही ढंग से करके सच दिखा पायेगा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री बाबा आदित्य नाथ योगी महराज जी इस पर ध्यान देकर निष्पक्ष लिखने वाले ईमानदार पत्रकारो का मनोबल बढ़ाने के लिए कोई नियम लागू करें ताकी सच लिखने वाला सच बोलने वाला देश के लिए काम करने वाला पत्रकार अपना काम बेहिचक करके खबरो के माध्यम से शासन-प्रशासन तथा आम जन को अवगत कराता रहे।नही तो आने वाले समय मेें जमीनी स्तर से जुड़ कर काम करने वाले पत्रकार अपनी जिम्मेदारी नही निभा पायेंगे जिससे देश मेें लूटपाट, हत्या, टप्पेबाजी ,अवैध तमंचा, गांजा ,स्मैक चोरी, छीना, झपटी, छेड़छाड़ जैसे जघन्य अपराधिक घटनाये सुर्खिया मेें आना बंद हो जायेगी और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश मेें अपराध भ्रष्टाचार का जड़ मजबूत हो जायेगा जिसका सीधा असर देश पर पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश -क्या निष्पक्ष लिखने वाले निर्भीक पत्रकार अपना काम सही ढंग से कर पायेंगे सवाल यू पी सरकार से

