अमेठी -आर0आर0पी0जी0 मे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

by | Apr 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाताअमेठी। जनपद में 27 अप्रैल को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी के सेमिनार हॉल में शिक्षक - शिक्षा विभाग संकाय के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन विषयक कौशल विकास उद्यमिता और बौद्धिक संपदा" का समापन्न समारोह सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि डॉ पी के सूर्या दिल्ली विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने बौद्धिक संपदा पर अपने विचार देते हुए कहा कि हम कार्य कोई भी करें वह कितना रोचक एवं आकर्षक हो सकता है यह हमारी व्यवहारिकता पर निर्भर करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओ पी त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को अपने अपने कार्य में नवाचार करने सीख दिया तथा भारत सरकार के आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम के संयोजक डॉ एम पी त्रिपाठी ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए नवाचार की भावना का प्रसार अति आवश्यक बताते हुए कहा कि भारत की बौद्धिक क्षमता और नवाचार ठोस नीतियों को गति देंगी।तब एक न एक दिन भारत आत्मनिर्भर बन जायेगा जिसमें युवाओं तथा महिलाओं की सहभागिता आत्मनिर्भर मिशन को मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम में 30 से अधिक शोध पत्र शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए। सम्मेलन की दो दिवसीय संक्षिप्त आख्या डॉ अजय कुमार सिंह ने दी। कार्यक्रम में डॉ ओम शिव पांडेय,डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी,डॉ राधेश्याम प्रसाद,डॉ विनोद कुमार यादव,डॉ ज्योति सिंह,डॉ जितेंद्र कुमार पांडेय,डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ मलखान सिंह,डॉ वीरेंद्र बहादुर सिंह,डॉ अनादि कुमार,डॉ चंद्रप्रताप,डॉ पी के मिश्रा, डॉ दुर्गेश कुमार शुक्ला, सुश्री वन्दना भट्ट,डॉ पवन कुमार प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी के प्रति आभार ज्ञापन डॉ संतोष कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन एम एड छात्रा आस्था मिश्रा ने किया।