चौबेपुर चौराहे पर मंगलवार शाम चप्पल वापस करने के विवाद में फौजी ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी। लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फौजी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गरथौली गांव निवासी फौजी बीरेंद्र यादव चौबेपुर चौराहे के पास गुलाम सरवर नाम के दुकानदार के यहां चप्पल वापस करने पहुंचा था। दुकानदार ने बताया कि चप्पल उसके यहां की नहीं है। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर बगल के दुकानदार विजय जायसवाल ने हस्तक्षेप किया तो उससे भी बीरेंद्र की कहासुनी होने लगी। इस दौरान बीरेंद्र ने पिस्टल निकालकर विजय के सीने पर तान दी। लोगों ने फौजी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
वाराणसी -फौजी ने दुकानदार पर तानी पिस्टल

