लखनऊ -मोहनलालगंज ब्लाक के निरीक्षण में कमिश्नर को आधा दर्जन कर्मी मिले गायब

by | May 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रायबरेली में बैठक कर लखनऊ लौट रहे मण्डलायुक्त ने ब्लाक व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर न पाकर आयुक्त ने नाराजगी जताई। तहसील में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने व स्वछता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में नायब तहसीलदारों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। आयुक्त ने तहसील आए फरियादियों की समसायाएं भी सुनीं। गुरुवार को लखनऊ मण्डलायुक्त रंजन कुमार अचानक ब्लाक कार्यालय मोहनलालगंज पहुंचे। अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुपस्थित पाकर बीडीओ से फोन पर गैरहाजिर होने का कारण पूछा। बीडीओ निशान्त राय ने चौपाल में होने की बात बताई, जिसके बाद आयुक्त ने उपस्थिति पंजिका मंगाकर चेक किया तो मौके से आधा दर्जन कर्मचारी हाजिरी लगाकर गायब मिले। आयुक्त ने गायब कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी बीच सिसेण्डी से आए फरियादी सलारी ने परिवार रजिस्टर नकल जारी न करने की शिकायत की। इस आयुक्त ने फोन कर पंचायत सचिव को फटकार लगाई व लिखित स्पष्टीकरण मांगा। ब्लाक में गंदगी देखकर आयुक्त नाराज हो गए। ब्लाक के बाद आयुक्त सीधे तहसील कार्यालय मोहनलालगंज पहुंच गए। नायब कोर्ट गोसाईगंज, मोहनलालगंज व निगोहा बंद देखकर नाराज हुए। इस दौरान एसडीएम शुभी सिंह व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। एक घंटे के भीतर वरासत चढ़ाने के निर्देशकुशमौरा के कृष्ण कुमार आठ साल से अपर आयुक्त के न्यायालय का आदेश लिए भटक रहे थे, लेकिन उनकी वरासत दर्ज नहीं हो सकी, अपर आयुक्त का आदेश होने के बावजूद वरासत दर्ज न होने पर मण्डलायुक्त ने आश्चर्य व्यक्त किया। एक घंटे के भीतर वरासत दर्ज करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।