लखनऊ। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के दिशा-निर्देश पर अप्रैल में 88 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे रेलवे ने छह करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। रेलवे ने 445 ट्रेनों में चेकिंग करते हुए यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि जो यात्री टिकट लेकर सफर कर रहे है उन्हें परेशानी न हो। इसलिए चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा।
लखनऊ -बेटिकट, गंदगी फैलाने वालों से वसूले छह करोड़

