उत्तर प्रदेश -36 जिलों की पुलिस को थी इसके पीछे,113 महिलाओं को फोन पर अश्लील बातें न करने पर दे रहा था धमकी, अरेस्ट

by | May 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी के 36 जिलों की पुलिस जिस शोहदे की तलाश कर रही थी उसको यूपी 1090 की पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया। वह फोन पर महिलाओं को अश्लील बातें न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसके खिलाफ 113 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई फोन व फर्जी आईडी पर सिम लेकर महिलाओं को फोन करता था।24 घंटे रेकी करने के बाद आया हाथ, खेतों में डाले था डेरानिरीक्षक शेरबहादुर मौर्या के मुताबिक 1090 पर एक युवक के फोन पर परेशान करने की शिकायत आई। जब मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन की ईएमआई नंबर को सर्विलांस की मदद से खोजा गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आई। जिससे पता चला कि यह युवक यूपी के 36 जिलों की महिलाओं को फोन कर परेशान कर रहा है।जिसको लेकर 113 शिकायतें दर्ज है। इसके चलते बुधवार को एक टीम बनाकर कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में लगाई गई। जिसने 24 घंटे रेकी करके कोरियों गांव निवासी रावेन्द्र कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया। आरोपी रावेन्द्र पुलिस से बचने के लिए फोन करने के दौरान लोकेशन के साथ समय-समय पर सिम बदलता रहता था। साथ ही घर की जगह खेतों में बैठकर फोन करता था।किसी भी नंबर पर मिला देता फोन, लड़की के उठाने पर करता अश्लीलतापुलिस टीम के मुताबिक रावेन्द्र अपने फोन से किसी भी नंबर को मिला। फोन लड़के के उठाने पर काट देता और लड़की के उठाने पर बातें करने लगा। उसके फोन करने के विरोध पर धमकी देता। पुलिस ट्रेस न कर सके इसके चलते कई मोबाइल फोन और सिम का प्रयोग करता था। साथ ही फर्जी आईडी पर सिम लेता था।लखनऊ की 19 महिलाओं समेत 113 महिलाओं ने दर्ज कराई थी शिकायतफोन पर महिलाओं से अश्लील बात करने का दबाव बनाने वाले रावेन्द्र के खिलाफ लखनऊ की 19, उन्नाव, कानपुर नगर व अम्बेडकरनगर की सात, प्रयागराज की छह, प्रतापगढ, रायबरेली व सीतापुर की पांच, शहजहॉपुर, हरदोई व सुल्तानपुर की चार, सन्तकबीर नगर, मिर्जापुर, गोरखपुर, बांदा व अमेठी की तान, गाजीपुर, बाराबंकी, आजमगढ, बहराइच व कौशाम्बी की दो और सन्तरविदास नगर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, खीरी , हमीरपुर, वाराणसी, बलरामपुर, गोण्डा, जालौन, फतेहपुर, जौनपुर, आयोध्या, झांसी व कानपुर देहात से एक महिला ने शिकायत की थी। इस तरह कुल 36 जिलों की 113 महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।