संवाददाता बिसवां ( सीतापुर) मामला बिसवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्योंटी बादुल्ला का है जहां लेखपाल दीपक यादव कानून गो देशराज वर्मा की मिलीभगत से क्षेत्र में मिट्टी खनन का कार्य जोरों से चल रहा है ऐसा ही मिट्टी खनन का मामला सामने आया की क्योंटी बादुल्ला गांव निवासी कल्लू तेली पुत्र घसीटे ने 2/5/2022की रात से 4/5/ 2022 की रात को बिना परमिशन के मिट्टी खनन का कार्य किया जिसकी सूचना मीडिया कर्मियों द्वारा लेखपाल दीपक यादव व कानूनगो देशराज वर्मा को दी गई लेखपाल महोदय मौके पर तो गए और मौका देख कर लिखा पढ़ी भी की लेकिन 3 दिन गुजर जाने के बावजूद भी लेखपाल कानून गो द्वारा अभी तक मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे साफ साबित होता है कि यह सब खेल क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की सह पर खेला जा रहा है अब देखना यह होगा की तहसील स्तर पर बैठे उच्च अधिकारी खनन माफियाओं के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं या मामले को यूंही रफा-दफा करके ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
सीतापुर -क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से बिना परमिशन के रात मे हो रहा मिट्टी खनन

