लखनऊ -प्रमाणीकरण धीमा, लटक सकती है हजारों लाभार्थियों की पेंशन

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशनर्स के आधार प्रमाणीकरण बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी तक मात्र 34 फीसद पेंशन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण ही हो सका है। अगर इस कार्य में तेजी नहीं आई तो हजारों लाभार्थियों को अगले माह पेंशन नहीं मिल पाएगी।राजधानी में वृद्धा, निराश्रित महिला (विधवा) व दिव्यांग पेंशनर्स मिलाकर करीब 1.72 लाख है। इनमें से सबसे अधिक 93642 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी हैं। आधार प्रमाणीकरण में यह बहुत पीछे हैं। अभी तक करीब 30 हजार पेंशनर्स ने प्रमाणीकरण कराया है। जबकि निराश्रित महिला (विधवा) की 60866 पेंशनर्स में से करीब 18800 लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण करा चुकी हैं। वहीं दिव्यांग पेंशनर्स की संख्या सबसे कम 18095 है लेकिन करीब 60 फीसद लाभार्थी प्रमाणीकरण करा चुके हैं।बिना आधार प्रमाणीकरण के नहीं मिलेगी पेंशनइस वित्तीय वर्ष से सभी पेंशन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। आधार प्रमाणीकरण और बैंक से आधार लिंक न होने पर पेंशन की धनराशि खाते में नहीं आ पाएगी। क्योंकि इसबार से आधार आधारित पेमेंट होना है। इस वर्ष की पहली तिमारी किस्त जून में खातो में भेजी जानी है। आधार प्रमाणीकरण न होने की दाश में हजारों लाभार्थियों को समय पर पेंशन नहीं मिल पाएगी।पेंशन लाभार्थी आधार प्रमाणीकरणवृद्धावस्था पेंशन – 93632 – 30000निराश्रित महिला – 60866 – 18700दिव्यांग पेंशन – 18095 – 10000